Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, 48 हजार के नीचे आया गोल्ड

author-image
एडिट
New Update
Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, 48 हजार के नीचे आया गोल्ड

शादियों के सीजन के बीच सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। 23 नवंबर को सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 1,008 रुपए सस्ता होकर 47 हजार 826 रुपए पर आ गया है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट    भाव (रुपए/10 ग्राम)
24             47,826
23             47,635
22             43,809
18             35,870 

चांदी में भी आई भारी गिरावट

चांदी की बात करें तो MCX पर दोपहर 6 बजे ये 1,121 रुपए की गिरावट के साथ 63,450 रुपए पर ट्रेड कर रही थी। सर्राफा बाजार में ये 2,048 रुपए सस्ती होकर 63,781 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

रिकॉर्ड हाई से 8374 रुपए सस्ता हुआ सोना

सोना अभी अपने रिकॉर्ड हाई से काफी सस्ता चल रहा है। पिछले साल अगस्त में इसकी कीमत 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। यह एक रिकॉर्ड था। अभी ये 47,826 रुपए पर है। यानी ये अपने रिकॉर्ड हाई से 8,374 रुपए प्रति 10 ग्राम कम में मिल रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने में गिरावट का कोई बड़ा और ठोस कारण नहीं है। अमेरिकन फेडरल बैंक ने ब्याज दरों को निचले स्तर पर कायम रखा है। इससे सोने पर विपरीत असर पड़ा है, लेकिन आने वाले दिनों में सोने में बढ़त देखने को मिल सकती है।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को यहां फॉलो करें:

">Facebook Twitter Instagram Youtube

silver price cheaper Gold rate in India Gold -silver price